शानदार: बुजुर्ग ने 'CM' से लगाई गुहार, तो संडे को भी बैंक खोलकर मिली 'मदद'

उत्तर प्रदेश में एक बुजुर्ग बैंक का चक्कर काट-काटकर थक चुका था, जब उन्हें मदद नहीं मिली तो उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद उनके लिए रविवार को भी बैंक खुला और उनकी समस्या का समाधान किया गया। इसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सीएम हेल्पलाइन (1076) प्रदेशवासियों की समस्याओं के निस्तारण में अहम भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सतत मॉनिटरिंग का नतीजा है कि कई मामलों में सीएम हेल्पलाइन के जरिये प्रदेशवासियों की समस्याओं का निस्तारण कुछ ही घंटों में किया जा रहा है।

up cm help

फाइल फोटो।

हर तरफ हो रही तारीफ

इसका ताजा उदाहरण राजधानी के इंदिरा नगर के एक बुजुर्ग की समस्या का निस्तारण में देखा भी गया, जिनकी समस्या का निस्तारण कुछ ही घंटों में कर दिया गया। इतना ही नहीं बुजुर्ग की समस्या के निस्तारण के लिए मुख्य सचिव ने संज्ञान लिया, तो संडे को बैंक खोलकर बैंक अधिकारियों ने मामले का निपटारा किया और अकाउंट से पैसे निकालकर दिए, जबकि इसके लिए बुजुर्ग काफी दिनों से बैंक के चक्कर लगा रहे थे।

End of Feed