Lucknow News: यूपी के लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में नवजात बच्चे का शव मिला है। नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुरियर कंपनी द्वारा नवजात बच्चे के शव को डिब्बे में पैक करके लाया गया था। हालांकि, स्कैनिंग के दौरान कार्गो में नवजात बच्चे के शव का खुलासा हो गया।
सांकेतिक फोटो।
स्कैनिंग के दौरान खुलासा
जानकारी के अनुसार, कुरियर एजेंट लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो पर अन्य सामान के साथ नवजात का शव भी पार्सल कराने आया था, लेकिन इसका खुलासा हो गया और शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद कुरियर एजेंट को पकड़कर सीआईएसएफ के हवाल कर दिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि शव क्यों भेजा जा रहा था।
