लखनऊ

लखनऊ एयरपोर्ट पर प्लास्टिक के डिब्बे में मिला नवजात का शव, स्कैनिंग के दौरान हुआ खुलासा; मचा हड़कंप

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर कार्गों में एक नवजात बच्चे का शव मिला है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। स्कैनिंग के दौरान इसका खुलासा हुआ। शव को प्लास्टिक के डिब्बे में पैक करके बाहर भेजने की तैयारी थी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Lucknow News: यूपी के लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में नवजात बच्चे का शव मिला है। नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुरियर कंपनी द्वारा नवजात बच्चे के शव को डिब्बे में पैक करके लाया गया था। हालांकि, स्कैनिंग के दौरान कार्गो में नवजात बच्चे के शव का खुलासा हो गया।

स्कैनिंग के दौरान खुलासा

जानकारी के अनुसार, कुरियर एजेंट लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो पर अन्य सामान के साथ नवजात का शव भी पार्सल कराने आया था, लेकिन इसका खुलासा हो गया और शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद कुरियर एजेंट को पकड़कर सीआईएसएफ के हवाल कर दिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि शव क्यों भेजा जा रहा था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article