Indian Railway: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ऐशबाग से मानकनगर के बीच एक और लाइन बिछाई का काम चल रहा है, इस काम के लिए दस करोड़ रुपये बजट में आवंटित किए गए हैं। मौजूदा समय में ऐशबाग से मानकनगर के बीच एक लाइन से ही ट्रेनों का आवागमन होता है। इससे ट्रेनों के आउटर पर रुकने से लेटलतीफी के साथ ट्रेनों की गति पर ब्रेक लग जाता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए इस प्रोजेक्ट पर बजट में दस करोड़ रुपये और दिए गए हैं। ऐसे में अब ऐशबाग से मानकनगर के बीच डबल लाइन चालू होने से ट्रेनों की समय सारणी में सुधार होने के साथ ही ट्रेनों की गति भी बढ़ेगी।
लखनऊ के ऐशबाग से मानकनगर के बीच नया ट्रैक
यह प्रोजेक्ट को इसी साल मार्च तक पूरा करने लक्ष्य रखा गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आदित्य कुमार के अनुसार, गोंडा-बहराइच-सीतापुर-लखनऊ सेक्शन का जो हिस्सा ब्रॉडगेज के लिए बच रहा है, उसे पूरा कर लिया जाएगा।
