लखनऊ

Lucknow New Road: लखनऊ में अब एयरपोर्ट जाना होगा और भी आसान, जनेश्वर पार्क बंधा रोड से बनेगी नई सड़क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 02:37 PM IST

Lucknow New Road: लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचाने और भी आसान होगा। अब गोमतीनगर विस्तार से सीधे एयरपोर्ट के लिए नई सड़क बनेगी। एलडीए नई सड़क का निर्माण करेगा। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। इस सड़क को बनाने में करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। जी 20 सम्मेलन के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।

Image

अब लखनऊ एयरपोर्ट और कानपुर रोड जाना होगा आसान(फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार से सीधे एयरपोर्ट के लिए बनेगी नई सड़क
  • शहीद पथ, एयरपोर्ट और कानपुर रोड जाना होगा आसान
  • सड़क को बनाने में खर्च होंगे करीब तीन करोड़ रुपये

Lucknow New Road: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आने वाले दिनों में ताज होटल, गोमतीनगर विस्तार से जनेश्वर पार्क बंधा रोड होते हुए शहीद पथ, एयरपोर्ट और कानपुर रोड जाना आसान हो जाएगा। इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) नई सड़क बनाने जा रहा है। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। इस सड़क को बनाने में करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। आपको बता दें कि अभी जनेश्वर मिश्र पार्क बंधा रोड आगे जाकर शहीद पथ से मिल जाता है। यह रोड यहीं खत्म हो गया है। इस रोड से लोग शहीद पथ होते हुए अयोध्या रोड की ओर जा सकते हैं, लेकिन लखनऊ एयरपोर्ट नहीं जा सकते।

दरअसल, शहीद पथ की दूसरी पटरी पर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। कुछ लोग गलत दिशा में नदी पार कर पुलिस मुख्यालय से अंडर पास होते हुए शहीद पथ पर चढ़ते हैं। इससे जाम लग जाता है। तमाम लोग इस कारण बंधा रोड से जाते ही नहीं है।

गोमतीनगर विस्तार के लिए बनाई जाएगी रैंप रोड

लोगों की परेशानी देखते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने यहां नया रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया है। शहीद पथ पर जहां यह बंधा रोड जुड़ता है, वहां से गोमतीनगर विस्तार के लिए रैंप रोड बनाई जाएगी। इस रैंप रोड को अंडर पास में मिलाया जाएगा। फिर अंडर पास के दूसरी तरफ सड़क बनाकर इसे शहीद पथ पर जोड़ा जाएगा। इससे बंधा रोड से आने वाले लोग इस रैंप से नीचे उतरकर अंडर पास होते हुए दूसरी तरफ जाकर शहीद पथ पर चढ़ पाएंगे।

नया रास्ता बनने के बाद इस मार्ग पर भी यातायात का भार भी बढ़ेगा

अभी बंधा रोड से वाहन चालक बहुत कम आते जाते हैं। इस रोड पर सन्नाटा पसरा रहता है। जनेश्वर पार्क बंधा रोड से कानपुर रोड और एयरपोर्ट की ओर जाने का आगे कोई रास्ता नहीं है। इस कारण लोग नहीं आते-जाते हैं। लेकिन नया रास्ता बनने के बाद इस मार्ग पर भी यातायात का भार भी बढ़ जाएगा। एलडीए के मुख्य अभियंता अवधेश तिवारी ने कहा कि बंधा रोड से शहीद पथ के दूसरी तरफ जाने को नए रास्ते के निर्माण का प्रस्ताव है। शासन से इसके लिए जल्द बजट मिल जाएगा। जी 20 सम्मेलन के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article