लखनऊ

संत कबीर नगर में भतीजों ने की चाचा की हत्या, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के सूपा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार सुबह एक बुजुर्ग की उसके ही भतीजों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह एक बुजुर्ग की उसके भतीजों ने कथित रूप से ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना बखिरा थाना क्षेत्र के सूपा गांव में रविवार सुबह हुई, जहां राम सुमेर गौतम (65) की उसके ही भतीजों ने हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सूपा गांव निवासी राम सुमेर गौतम की उसके ही दो भतीजों ने हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो पता चला कि राम सुमेर गौतम की कोई संतान नहीं थी, इसलिए वह अपने भतीजों बलिराम तथा शक्ति के साथ रह रहा था।

भतीजों ने क्यों की हत्या

कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से वह दोनों भतीजों से किसी बात को लेकर नाराज था तथा उसके भतीजों ने उसे कहीं और चले जाने को कहा था लेकिन वह नहीं गया। एएसपी ने छानबीन के हवाले से बताया, “आज राम सुमेर तथा भतीजों के बीच मारपीट हुई जिसमें ईंट तथा कील का प्रयोग किया गया। मारपीट के दौरान राम सुमेर गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।” एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी भतीजे बलिराम और शक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article