लखनऊ में कब दिखेगा रमजान का चांद, जाने पहले रोजे की क्या है तारीख

Ramadan Moon Sighting in Lucknow: लखनऊ में आज रमजान का चांद देर शाम तक नजर नहीं आएगा। जिसके बाद 2 मार्च को पहले रमजान की शुरआत का ऐलान किया गया है। पहला रोजा 2 मार्च को रखा जाएगा

Ramadan Moon Sighting in Lucknow: इस्लाम में रमजान का महीना पाक और इबादत वाला माना गया है। लखनऊ के लोग रमजान के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन आज रमजान का चांद यहां नहीं दिखा। शुक्रवार को शिया और सुन्नी दोनों चांद कमेटियों के पदाधिकारियों ने चांद न दिखने की बात कही। लखनऊ में आज आसमान बिल्कुल साफ होने के बावजूद देर शाम तक चांद नजर नहीं आया। अब 2 मार्च से रमजान की शुरुआत होगी।

ramadan

लखनऊ में रमजान का चांद नहीं दिखा

2 मार्च को रखा जाएगा पहला रोजा

ऐशबाग ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि लखनऊ में 28 फरवरी को चांद नहीं दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि आज आसमान बिल्कुल साथ था, फिर भी कहीं से चांद नजर नहीं आया। दूसरे जनपटों में भी चांद दिखने की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि 1 मार्च को पहली तरावीह होगी। 2 मार्च से रमजान की शुरुआत हो रही है। इस दिन पहला रोजा रखा जाएगा।

End of Feed