Ramadan Moon Sighting in Lucknow: इस्लाम में रमजान का महीना पाक और इबादत वाला माना गया है। लखनऊ के लोग रमजान के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन आज रमजान का चांद यहां नहीं दिखा। शुक्रवार को शिया और सुन्नी दोनों चांद कमेटियों के पदाधिकारियों ने चांद न दिखने की बात कही। लखनऊ में आज आसमान बिल्कुल साफ होने के बावजूद देर शाम तक चांद नजर नहीं आया। अब 2 मार्च से रमजान की शुरुआत होगी।
2 मार्च को रखा जाएगा पहला रोजा
ऐशबाग ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि लखनऊ में 28 फरवरी को चांद नहीं दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि आज आसमान बिल्कुल साथ था, फिर भी कहीं से चांद नजर नहीं आया। दूसरे जनपटों में भी चांद दिखने की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि 1 मार्च को पहली तरावीह होगी। 2 मार्च से रमजान की शुरुआत हो रही है। इस दिन पहला रोजा रखा जाएगा।
ईद का चांद दिखने के साथ खत्म होता है महीना
इस्लाम के पाक और मुकद्दस महीने रमजान की शुरुआत चांद नजर आने के साथ होती है। जिसके बाद रोजे रखे जाते हैं। रमजान का महीना ईद का चांद दिखने के साथ ही समाप्त हो जाता है। ईद का चांद नजर आने के अगले दिन ईद उल फितर मनाया जाता है। इस दिन तमाम मुसलमान एक दूसरे को सिंवई खिलाकर मुंह मीठा करते हैं।
