लखनऊ

Mirzapur News: मिर्जापुर में पेट्रोल पंप पर लूट, पिस्टल दिखाकर मैनेजर से कैश लेकर बदमाश फरार

Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर में पेट्रोल पंप पर पिस्टल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना को तड़के चार बजे अंजाम दिया गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप पर अज्ञात बदमाशों ने तड़के चार बजे लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर पेट्रोल पंप के मैनेजर को धमकाया और नकदी लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अभिनंदन ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि क्षेत्र में रात्रि में गश्त की कमी के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article