लखनऊ

नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, बात न मानने पर वायरल करने की धमकी, पुलिस ने धर दबोचे 2 आरोपी

लखनऊ के गुडंबा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने किशोरी को ब्लैकमेल कर देह व्यापार में फंसाया। ये घटना तब सामने आई जब पीड़िता वन स्टॉप सेंटर 181 पर पहुंची।

Image

लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

Photo : Times Now Digital

लखनऊ के गुडंबा इलाके में एक 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ गंभीर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता कक्षा 6 की छात्रा है और अपने माता-पिता व छोटे भाई के साथ रहती है। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, क्योंकि पिता बीमार हैं और परिवार का पालन-पोषण मकान के किराए के जरिए होता है। जून 2024 में किशोरी की दोस्त की बहन, रहनुमा, घर आई और किशोरी को आश्वासन दिया कि उसकी देखभाल के लिए हर महीने तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। इस प्रस्ताव से प्रभावित होकर, किशोरी ने उसके घर जाने का फैसला किया। हालांकि, कुछ समय बाद रहनुमा ने किशोरी और अपनी बहन को अजनबी लोगों के पास भेजना शुरू कर दिया।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2024 में रहनुमा के पति साबान के दोस्त असलम कुरैशी अपनी पत्नी नैंसी के साथ आया। आरोप ये है कि असलम ने नैंसी की गैरमौजूदगी में किशोरी के साथ बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल कर देह व्यापार में फंसाया। असलम किशोरी को दवाइयां भी देता था जिससे उसे चक्कर आते थे। अगर किशोरी किसी के साथ जाने से मना करती तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। ये संगीन मामला वन स्टॉप सेंटर 181 पर पहुंचने के बाद उजागर हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी असलम और नैंसी को गिरफ्त में लिया और जांच शुरू कर दी।

सिपाहियों को धमकी

पीड़िता के पिता के अनुसार, असलम के कमरे पर देर रात तक अनजान लोगों की आवाजाही बनी रहती थी। वो अक्सर ऐसे लोगों को अपने घर भी लाने लगा, जिससे परिवार चिंतित हो गया। इस स्थिति को देखते हुए, उन्होंने रविवार को खत्री चौकी पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद, दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां नैंसी ने उन्हें धमकाते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी। हालात बिगड़ते देख, 112 नंबर पर सूचना दी गई।

नाबालिगों की सुरक्षा पर सवाल

जानकारी के अनुसार, विवाद गहराने पर पीड़िता ने नैंसी और असलम द्वारा किए गए क्रूर अत्याचारों की दास्तान सुनाई। इससे आक्रोशित होकर नैंसी ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष ही पीड़िता और उसके परिवार को अपमानित करने व शारीरिक हिंसा की धमकी दी। जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़िता के घर पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे थे और इसी उद्देश्य से वे दबाव बना रहे थे। इस घटना ने न केवल नाबालिगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article