मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को स्वार्थी और अहंकारी बताते हुए BSP से निकाला, बोलीं - ऐसे लोगों को दंडित करती रही हूं

BSP सुप्रीमो मायावती ने अब अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से भी निकाल दिया है। उनका कहना है कि आकाश ने पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी नहीं दिखायी, बल्कि वह अपने ससुर के प्रभाव में ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी दिख रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस तरह के काम से बचने की सलाह दी है।

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया है। कल यानी रविवार 2 मार्च को ही उन्होंने आकाश क पार्टी के सभी पदों से हटाने के साथ ही अपने उत्तराधिकारी के पद से भी हटाया था। अब मायावती ने उन्हें पार्टी से भी निकालने का फैसला किया है और इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए जानकारी दी।

Mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती

मायावती ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) पोस्ट में लिखा, 'बीएसपी की आल-इंडिया की बैठक में कल श्री आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी।'

End of Feed