Lucknow Fire: कृष्णा नगर इलाके में सैकड़ों झुग्गियों में लगी आग, सिलेंडर भी हुए ब्लास्ट; कई जानवर झुलसे

Fire in Lucknow: लखनऊ के कृष्णा नगर थाना इलाके में आग लगने से सैंकड़ों झुग्गियां जलकर राख हो गई। इस हादसे में कई जानवर भी जल गए। हालांकि पुलिस और क्षेत्रीय लोगों की मदद से लोगों की जान बचाई गई। इस हादसे में लोगों का सामान भी जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को बुझा लिया है।

Fire in Lucknow: लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सैकड़ों झुग्गियां जल कर राख हो गई। इस दौरान झुग्गियों में रखे सिलेंडर और बाइकों के पेट्रोल टैंक फटने से जोरदार धमाके हुए। पुलिस और क्षेत्रीय लोगों की मदद से लोगों ने अपनी जान बचाई। लेकिन कई जानवर इस हादसे में जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में झुग्गियों में रखा लोगों का सामान जलकर राख हो गया है।

Lucknow Fire

झुग्गियों में लगी भयंकर आग

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

केसरीखेड़ा में रेलवे लाइन के किनारे झुग्गी बस्ती में मंगलवार देर रात को बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। जिसके बाद दमकल की टीम को सूचना दी गई। मौके पर आलमबाग, सरोजनी, हजरतगंज फायर स्टेशन समेत अन्य दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से सिलेंडर और बस्ती में खड़ी बाइकों के टैंक फटने से आग और भयंकर हो गई।

End of Feed