यूपी में IAS के बाद अब PCS अफसरों का तबादला, जानें कौन से अफसर हुए इधर से उधर

UP PCS Officers Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेसल चली है। यूपी सरकार ने एक दर्जन से अधिक पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इससे एक दिन पहले शनिवार को 29 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ था।

UP PCS Officers Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने कई पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। बीते दिनों 29 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इसी बीच, अब एक दर्जन से अधिक पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। बता दें कि संजीव ओझा को एडीएम ( प्रयागराज मेला प्राधिकरण) बनाया गया है। अंजू कटारिया को ओएसडी राजस्व परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस महेंद्र कुमार श्रीवास्तव एमडी राज्य चीनी निगम मुंडेरवा बनाए गए हैं। पीसीएस अरुण कुमार को एडीएम बदायूं बनाया गया है। पीसीएस देवेंद्र पाल सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट बदायूं बनाया गया। पीसीएस शशि भूषण को अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल बनाया गया।

Transfer

कई PCS अधिकारियों का तबादला

इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर

वहीं, सुभाष चंद्र यादव को एडिशनल कमिश्नर वाराणसी मंडल बनाया गया है। अजय कुमार तिवारी को सीआरओ वाराणसी बनाया गया है। रमेश यादव को अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल बनाया गया है। प्रियंका को अपर आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है। शमशाद हुसैन को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल बनाया गया है। राकेश कुमार गुप्ता को आयुक्त वाराणसी मंडल बनाया गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। कई जिलों के डीएम बदल दिए गए। इसमें प्रमुख रूप से लखनऊ, प्रयागराज, जौनपुर, मुजफ्फरनगर शामिल हैं। सरकार ने इस संबंध में लिस्ट भी जारी की थी।

End of Feed