Lucknow: महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत अचानक बिगड़ी, नाजुक हालत में मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत रविवार शाम को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ मेदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Ayodhya News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार की शाम को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में आईसीयू में एडमिट किया गया है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Mahant Nritya Gopal Da

महंत नृत्य गोपाल दास

लखनऊ से पहले ग्वालियर में भर्ती

अस्पताल द्वारा सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, महंत नृत्य गोपाल दास को आठ सितंबर की शाम साढ़े छह बजे मेदांता अस्पताल में पेशाब की समस्या एवं कम आहार लेने की समस्या के चलते डॉक्टर दिलीप दुबे की निगरानी में आईसीयू में भर्ती किया गया है। बुलेटिन में बताया गया कि दास का पिछले कुछ दिनों से ग्वालियर में उपचार किया जा रहा था मगर स्थिति में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया। उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। मेदांता लखनऊ की मेडिकल विशेषज्ञों की टीम उनके बेहतर इलाज के लिए निरंतर प्रयासरत है।

End of Feed