लखनऊ

Lucknow Shiv Mandir: लखनऊ में है भगवन शिव के कई प्रसिद्ध मंदिर, भक्तों पर कृपा बरसाते हैं भोलेनाथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2023, 02:09 PM IST

Lucknow Shiv Mandir: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाएंगे। राजधानी लखनऊ में कई प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं। इन शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि शिवरात्रि पर भोलेनाथ का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से प्रसन्न हो जाते हैं। दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।

Image

राजधानी का श्री बुधेश्वर महादेव मंदिर

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में है भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर, दर्शन मात्र से पूरी होती है मनोकामना
  • शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर भारी भीड़ होती
  • हिंदुओं की आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं ये प्रसिद्ध मंदिर


Lucknow Shiv Mandir: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ ही धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत मंदिरों और घाटों के लिए भी मशहूर है। यहां पर कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं। यह मंदिर हिंदुओं की आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को है। राजधानी के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। महाशिवरात्रि पर प्राचीन और सिद्ध मंदिर में भगवान शिव और पार्वती माता की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि शिवरात्रि पर भोलेनाथ का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से प्रसन्न हो जाते हैं।

राजधानी में श्री बुधेश्वर महादेव मंदिर काफी प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। देवों के देव महादेव का यह सिद्ध मंदिर लखनऊ में राजाजीपुरम आलम नगर मोहन रोड पर स्थित है। प्राचीन मंदिर का निर्माण राजा बख्शी ने कराया था। मंदिर के बारे में ऐसा बताया जाता है कि भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता ने 'बनवास' जाते समय इस जगह पर महादेव की पूजा-अर्चना की थी। तब से मंदिर का नाम बुधेश्वर महादेव मंदिर हो गया था।

बहुत पुराना है मनकामेश्वर मंदिर

राजधानी लखनऊ स्थित मनकामेश्वर मंदिर का बहुत पुराना और मनोकामना पूर्ति वाला धाम है। लखनऊ के हसनगंज और डालीगंज के ठीक बीच में यह मंदिर है। मनकामेश्वर मंदिर जाने का लखनऊ विश्वविद्यालय से भी रास्ता है। बताया है कि सच्चे मन से जो भी भक्त भोले बाबा से मांगता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। महादेव का यह मंदिर रोजाना सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को चार बजे से रात नौ बजे तक खुलाता है। महाशिवरात्रि और सावन में भोलनाथ बाबा के भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए भक्तों की लाइन लगी रहती है।

नागेश्वर शिव मंदिर

लखनऊ में एक और प्रसिद्ध शिव मंदिर है। मुंशी त्रिपुर चंद बख्शी ने प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर का निर्माण करवाया था। ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण करीब 300 वर्ष पहले नवाब अमजद अली शाह के शासनकाल के दौरान हुआ था। नागेश्वर शिव मंदिर में हर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। लखनऊ के चौक में कोनेश्वर महादेव मंदिर बहुत मशहूर है। यहां आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article