Lucknow: नेक बैंड में ब्लास्ट होने से युवक की मौत, शरीर का कुछ हिस्सा जला

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है, जहां नेक बैंड ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई। घायल आशीष को परिजन लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हादसा कैसे हुआ। रिपोर्ट में पढ़िए।

Lucknow: लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में एक युवक की नेक बैंड में ब्लास्ट होने की वजह से मौत हो गई। नेक बैंड में विस्फोट से युवक की मौत हो गई, जिसके बाद उसे घायल हालत में परिजन अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंपा गया।

Lucknow

नेक बैंड में ब्लास्ट होने से युवक की मौत।

नेक बैंड में ब्लास्ट होने से युवक की मौत

27 साल के आशीष की नेक बैंड में ब्लास्ट होने से मौत हो गई। नेक बैंड में ब्लास्ट होने से आशीष के शरीर का कुछ हिस्सा जला। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने ये भी बताया कि आशीष के शरीर का कई हिस्सा जल गया था। उसके गले और पेट पर जलने का निशान देखा गया।

End of Feed