लखनऊ

लखनऊ में सड़क हादसा, कार की टक्कर के बाद पुल से नीचे गिरी बाइक, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

यूपी के लखनऊ जिले में पार्टी में शामिल होने के बाद शहर घूमते हुए बाइक पर सवार होकर घर जा रहे तीन युवकों को उल्टी दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। कार से टक्कर के बाद बाइक निशातगंज पुल से नीचे गिर गई और हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

Image

लखनऊ में सड़क हादसा

Lucknow Road Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा हादसा होते-होते टला है। यहां रविवार देर रात एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में उल्टी दिशा से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन युवक निशातगंज पुल से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों की हालात अभी चिंताजनक बनी हुई है।

पुल से नीचे गिरी बाइक

पुलिस अधिकारी ने तीनों घायल युवक की पहचान हर्षित यादव, कृष्णा यादव और मोनू यादव के रूप में की। यह तीनों बाराबंकी के आवास विकास के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार से टक्कर लगने के बाद बाइक के नीचे गिरने से और ट्रैफिक कम होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस को हादसे की सूचना महानगर इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा द्वारा दी गई थी।

पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह तीनों युवक पार्टी में गए हुए थे। पार्टी में शामिल होने के बाद बाइक पर सवार होकर शहर घूमते हुए घर लौट रहे थे, तभी वह निशातगंज पुल के पास हादसे का शिकार हो गए। बता दे कि निशातगंज शहर के कुछ प्रमुख इलाकों में से एक है। इस घटना के बाद शहर में ट्रैफिक नियमों के पालन के साथ सड़क सुरक्षा की आवश्यकता को फिर से उजागर किया है। नियमों का उल्लंघन करने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article