लखनऊ

Lucknow Accident: लखनऊ में थार ने ऑटो में टक्कर मारकर 8 लोगों को रौंदा; 2 की मौत और 6 लोग घायल

लखनऊ के थाना कैंट क्षेत्र में एक तेज रफ्तार थार ने ऑटो को टक्कर मार दी और उसमे सवार 8 लोगों को कुचल दिया। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 अन्य अस्पताल में भर्ती है। हादसे के बाद थार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।

Image

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा

Lucknow Accident News: लखनऊ में कैंट क्षेत्र के बनिया चौराहे के पास शनिवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार थार ने ई-ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया और थार ने ऑटो सवार 8 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। इस हादसे के बाद थार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसमें ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए।

ऑटो में सवार थे 8 लोग

जानकारी के अनुसार, ई-ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे, जो गोमती तट स्थित खाटू श्याम मंदिर से निगोहां स्थित घर लौट रहे थे। कैंट के बनिया चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने ई-ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और सवार सड़क पर गिर गए। इस हादसे में ई-ऑटो चालक उमेश साहू (26) और मोहित कुमार (25) की मौत हो गई। ऑटो में सवार आयुष यादव, अंश यादव, प्रमोद, अनुज, सुमित और भूपेन्द्र इस हादसे में घायल हो गए।

पुलिस ने थार को कब्जे में लिया

मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सभी घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने ई-ऑटो चालक समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों आयुष, अंश, प्रमोद, अनुज, सुमित और भूपेन्द्र का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है और नंबर प्लेट के आधार पर चालक की तलाश जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article