लखनऊ

लखनऊ में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की अज्ञात वाहन से टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत और 2 घायल

Lucknow Road Accident: यूपी की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्स्प्रेसवे पर तेज रफ्तार कार की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Image

कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत

Lucknow Road Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। काकोरी थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अन्य वाहन से टकरा गई। दोनों वाहनों की बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ओमवीर सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अन्य वाहन (ट्रेलर) में जा घुसी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई एवं उसमें सवार पांच लोगों में से तीन की ही मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिनका इलाज चल रहा है।

पुलिस को मृतकों की पहचान शशांक राठौर (24), शिवम यादव (24) एवं अनुज राठौर (24) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक उनके अनुसार ये सभी कार से फर्रुखाबाद से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article