Lucknow News: कुकरैल नदी का होगा पुनर्जीवन, साबरमती के तर्ज पर होगा रिवरफ्रंट का निर्माण

Lucknow News: लखनऊ की कुकरैल नदी को पुनर्जीवन देने के लिए साबरमती रिवरफ्रंट के तर्ज पर कुकरैल रिवरफ्रंट का विकास किया जाएगा। इसके लिए लखनऊ रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन गठन किया जाएगा।

Lucknow News: लखनऊ की कुकरैल नदी को पुनर्जीवन देने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और लखनऊ को विकास की दिशा में ले जाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। जिस प्रकार अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट का विकास किया जा रहा है। उसी तर्ज पर अब लखनऊ में कुकरैल रिवरफ्रंट का विकास किया जा रहा है। इसके लिए लखनऊ रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का गठन किया जाएगा। बता दें कि रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के गठन की जिम्मेदारी लखनऊ नगर निगम के पास है।

Kukrail Riverfront

साबरमती रिवरफ्रंट के तर्ज पर कुकरैल रिवरफ्रंट का विकास

साबरमती रिवरफ्रंट के तर्ज पर कुकरैल रिवरफ्रंट का विकास

साबरमती रिवरफ्रंट के तर्ज पर बन रहे लखनऊ कुकरैल रिवरफ्रंट के विकास का फैसला एक बैठक में लिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार कुकरैल नदी को पुनर्जीवन देने के लिए और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए लखनऊ नगर निगम, एलडीए और सिंचाई विभाग के कई अफसरों ने अहमदाबाद साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा किया है। इस प्रकार दो बार दौरा किया है, जिसके आधार पर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का गठन किया जाएगा। रिवरफ्रंट के विकास के लिए विभिन्न विभागों के इंजीनियरों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी और एलडीए भी इसका हिस्सा रहेगी। इस रिवरफ्रंट के निर्माण के बाद लोगों के लिए ये किसी पिकनिक स्पॉट से कम नहीं होगा। इसके साथ ही लखनऊ आने वाले पर्यटक भी इसकी खूबसूरती का लाभ उठा सकेंगे।

End of Feed