लखनऊ

UP Weather Forecast Today: यूपी में तीन दिन भीगा-भीगा रहेगा मौसम, कई जिलों में ओलावृष्टि के आसार

UP Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, इसके साथ ही कई जगहों पर आज ओलावृष्टि भी हो सकती है। इनमें ताजनगरी आगरा का नाम भी है।

Image

उत्तर प्रदेश में आज मौसम

UP Weather Forecast Today in Hindi: यूपी समेत कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से अच्छी धूप खिल रही थी और ठंड भी धीरे-धीरे वापस लौट रही थी। सोमवार को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली। मौसम में हुए इस अचानक बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को हल्की बारिश देखने को मिली। यहां आज भी बारिश के आसार जताएं जा रहे हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। आज आगरा में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

आज लखनऊ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी में अगले 2-3 दिन तक बारिश हो सकती है। लखनऊ में आज बारिश के आसार हैं, और गुरुवार तक यहां का मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बारिश के कारण आने वाले दिनों में यहां के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाला है।

कानपुर-आगरा में भी होगी बारिश

आज कानपुर में भी बारिश की संभावना नजर आ रही है। यहां पर आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बुधवार को भी यहां बारिश के आसार हैं। आज कानपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। वहीं आगरा में आज बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। मंगलवार को ताजनगरी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि प्रयागराज और वाराणसी में आज आसमान साफ रहने वाला है और दिन में धूप भी खिलेगी। मंगलवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल