Milk Price Hiked: मदर डेयरी और अमूल द्वारा प्रति लीटर दूध में वृद्धि करने के बाद अब पराग दूध ने भी प्रति लीटर बूध की कीमतों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। पराग के आधा लीटर और एक लीटर दूध की पैकिंग में 1-1 रुपये की वृद्धि की गई है। दूध की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला मदर डेयरी द्वारा 30 अप्रैल को दूध की कीमतों में 2 रुपये की वृद्धि के बाद से शुरू हुआ है। पराग दूध में 1 रुपये की वृद्धि पर इसके मैनेजिंग डायरेक्टर विकास बालियान ने जानकारी दी कि दूध की कीमतों में वृद्धि उसके उत्पादन, संग्रहण और वितरण की लागत में हुई बढ़ोतरी के कारण है।
अब कितने का मिलेगा पराग दूध
लखनऊ दुग्ध संघ (पराग) ने दूध की कीमतों में 1 रुपये की वृद्धि की घोषणा की है। इसके अनुसार, 68 रुपये का फुल क्रीम एक लीटर दूध अब 69 रुपये का हो गया है। वहीं आधा लीटर 34 की बजाए अब 35 रुपये में मिलेगा। एक लीटर टोंड मिल्क का रेट 56 रुपये से बढ़कर 57 हो गया है। वहीं आधा लीटर टोंड मिल्क अब 28 की बजाए 29 का मिलेगा। सटैंडर्ड दूध एक लीटर 32 रुपये का हो गया है। इतना ही नहीं 5 लीटर के पैक में बीकने वाले दूध की कीमत में भी वृद्धी हुई है। 280 रुपये से बढ़कर पैकेट की कीमत 290 रुपये हो गई है।
मदर डेयरी-अमूल दूध में 2 रुपये की बढ़ोतरी
बीते दिनों मदर डेयरी और अमूल ने अपने दूध की कीमतों में वृद्धी की जानकारी दी थी। दोनों ब्रांड के दूध में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। दूध की बढ़ी कीमतों को देखते हुए विशेषज्ञों ने आने वाले समय में दूध से बनने वाली चीजें जैसे पनीर, दही और घी की कीतमों में वृद्धि होने की बात कही है।
