लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों के निर्माण में घटिया सामाग्री का इस्तेमाल करने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। शुक्रवार को सीएम ने कहा है कि राज्य में बनने वाली हर सड़क की पांच साल की गारंटी होनी चाहिए। अगर, पांच साल से पहले खराब खराब हो तो निर्माता कंपनी ही पुनर्निर्माण करे। सीएम ने कहा जनहित से जुड़े कार्यों में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी की ओर से मेडिकल कॉलेज, विश्व विद्यालय सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किए जाए कि हर कार्य गुणवत्ता से हो और समय के साथ पूरा हो। पेंडिंग कार्यों की जवाबदेही तय की जाएगी। निर्देश दिए गए भवन कार्यों को के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग आधारित प्रदेशव्यापी एकल यूनिफाइड शेड्यूल रेट को अपनाया जाना चाहिए।
लखनऊ
Lucknow News: UP में सड़कों को लेकर CM योगी सख्त, बोले-हर रोड की 5 साल की गारंटी हो तय, ठेके से दूर रहें माफिया
- Authored by: पुष्पेंद्र कुमार
- Updated Nov 17, 2023, 08:31 PM IST
