Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शीतलहर और ठंड की स्थिति के बीच स्कूलों के संचालन के समय में प्रशासन ने बदलाव कर दिया है। जिला प्रशासन की ओर से पहले भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। नए साल के दूसरे दिन ठंड की मार को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। राजधानी लखनऊ के सभी माध्यमिक स्कूलों के संचालन का समय 10 बजे से 3 बजे तक करने का आदेश जारी कर दिया गया है। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस मामले में डीएम की अनुमति के बाद आदेश जारी कर दिए।
लखनऊ प्रशासन ने बदला शहर के स्कूलों का समय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बता दें कि, यह आदेश कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल के टाइमिंग पर लागू होगा। 10 जनवरी तक यह नियम लागू रहेगा। इस आदेश को सभी बोर्ड या माध्यम के स्कूलों में कड़ाई से लागू करने को कहां गया है। बदले हुए समय की पाबंदी हर सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सभी बोर्डों पर लागू रहेगी।
लखनऊ में जारी है ठंड का सितम
मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ में ठंड के प्रभाव को देखते हुए स्कूलों के खुले रहने को कम कर दिया गया है। सभी स्कूलों में पांच घंटे की पढ़ाई कराने की अनुमति दी गई थी। बता दें कि, अपराह्न 4 बजे के बाद ठंड की स्थिति बढ़ जाती थी। घर पहुंचने तक बच्चों को ठंड का असर काफी सताने लग रहा था। प्रशासन ने प्रदेश में शीतलहर की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की थी। बता दें कि, ठंड के जारी सितम को देखते हुए लखनऊ प्रशासन ने स्कूल के समय में बदलाव करने का आदेश जारी किया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमानों की हुई समीक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि, समीक्षा के क्रम में मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर गौर किए जाने के बाद स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय किया गया है। डीएम सूर्यपाल गंगवार की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार की ओर से बदली टाइमिंग के बारे में सभी स्कूल संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
