Lucknow News: लखनऊ में सहारा साम्राज्य सिमटा! लीज खत्म होते ही नगर निगम ने जब्त की 130 करोड़ की जमीन

लखनऊ नगर निगम ने सहारा शहर की 130 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है। यह जमीन 1994 में 30 साल की लीज पर दी गई थी। अनुबंध की शर्तों का पालन न करने पर निगम ने कार्रवाई करते हुए सहारा शहर गेट पर अपना बोर्ड लगा दिया।

Lucknow Sahara Property: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सहारा को दी गयी जमीनों पर नगर निगम ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने लीज पर दी गई 130 करोड़ की जमीन पर अपना कब्जा ले लिया है, जबकि निगम इससे पहले सहारा ग्रुप को नोटिस भी दे चुका था। इसी तरह एलडी भी सहारा से 70 एकड़ जमीन पर कब्जा ले चुका है। ये जमीनें सहारा शहर के नाम लीज पर दी गयीं थीं। लखनऊ नगर निगम ने सहारा शहर के गेट पर आज अपना बोर्ड लगा दिया है। इस जमीन पर 1994 में हुई डीड 30 सालों के लिए थी और अब इसके खत्म होने के बाद नगर निगम की तरफ से कार्रवाई की गई है।

Lucknow Sahara Property

लखनऊ नगर निगम के कब्जे में सहारा शहर

130 एकड़ जमीन पर बना सहारा शहर

सहारा इंडिया परिवार का साम्राज्य लगातार सिमटता जा रहा है। लखनऊ के गोमती नगर में 130 एकड़ जमीन पर बने सहारा इंडिया परिवार के शानदार महल पर लखनऊ नगर निगम ने कब्जा कर लिया है। नगर निगम ने अपना बोर्ड भी लगा दिया है कि यह प्रॉपर्टी नगर निगम की है। यहीं पर पहले सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय रहा करते थे। अब उनके स्वर्गवास के बाद उनकी पत्नी सपना राय रहा करती है। आपको बता दें की नगर निगम ने बीते 11 सितंबर को इस संबंध में नोटिस जारी किया था। अब निगम की टीम ने सहारा शहर की जमीन पर कब्जा लेते हुए यहां अपना बोर्ड लगा दिया। अधिकारियों का कहना है कि यदि सपना रॉय ने खुद मकान खाली नहीं किया तो उसे सील कर दिया जाएगा।

End of Feed