Lucknow Mahotsav: पांच सालों बाद लौट रहा है लखनऊ महोत्सव, दस दिनों तक छायी रहेगी धूम

यूपी की राजधानी लखनऊ में पांच सालों के बाद लखनऊ महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। आखिरी बार साल 2018 में इसे आयोजित किया गया था। इस बार यह महोत्सव 25 नवंबर से 5 दिसंबर तक होगा।

Lucknow Mahotsav: नवाबों के शहर लखनऊ में पांच सालों के बाद लखनऊ महोत्सव की वापसी होने जा रही है। बीते पांच सालों से लोग इस महोत्सव का इंतजार कर रहे थे, अब लखनऊ वासियों का इंतजार खत्म होने वाला है। 25 नवंबर को शहर में लखनऊ महोत्सव आयोजित शुरू होगा, यह महोत्सव दस दिनों तक जारी रहेगा और 5 दिसंबर को इसका समापन हो जाएगा। इसका आयोजन आशियाना के कांशीराम स्मृति उपवन में किया जाएगा। इस महोत्सव में शामिल होने वाले दर्शकों के लिए इसका टिकट बीस रुपये का रहेगा। हालांकि यहां बच्चों की एंट्री फ्री रहेगी।

Lucknow Mahotsav

पांच सालों बाद लखनऊ महोत्सव का आयोजन

लखनऊ महोत्सव की शुरुआत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस महोत्सव का आयोजन पहली बार 1975 में किया गया था। यह उत्तर प्रदेश की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला कार्यक्रम है। इसका आयोजन हर साल किया जाता था, लेकिन 2018 के बाद ये अब पूरे पांच सालों के अंतराल के बाद आयोजित होने वाला है। यह महोत्सव हर साल 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच ही मनाया जाता था और इस साल भी यह अपने तय समय पर ही आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव में राज्यभर से कलाकर और शिल्पकार आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते है।

End of Feed