लखनऊ

UP News: केंद्र ने UP को दी इतने हजार करोड़ की सौगात, CM योगी ने ऐसे जताया आभार

मोदी सरकार ने नवंबर के लिए टैक्स से हुई आय में राज्यों की हिस्सेदारी की रकम से उत्तर प्रदेश को 13088.51 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसके लिए सीएम योगी ने पीएम और वित्त मंत्री का आभार जताया है।

Image

केंद्र ने UP को दी इतने हजार करोड़ की सौगात

Photo : BCCL

लखनऊ: त्योहारी सीजन के केंद्र की मोदी सरकार ने नवंबर के लिए टैक्स से हुई आय में राज्यों की हिस्सेदारी की रकम मंगलवार को समय से पहले जारी कर दी है। इसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश को रकम आवंटित हुई है। मोदी सरकार ने योगी सरकार सरकार को 13088.51 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार के निर्णय से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री काफी खुश हैं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री का आभार।

13088.51 करोड़ की किस्तसीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल हैंडल 'एक्स'(पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में कर हस्तांतरण प्रक्रिया में निर्धारित समय से पूर्व उत्तर प्रदेश के लिए जारी 13088.51 करोड़ की किस्त प्रदेश की विकास परियोजनाओं के सुगम क्रियान्वयन में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। पर्वों के सीजन में इस सौगात से आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण के हमारे प्रयासों को संबल प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का हार्दिक आभार।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!