दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे, महज 35 मिनट में तय होगी दूरी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 31, 2023, 12:17 PM IST

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के लिए पिलर निर्माण का काम कानपुर रोड स्थित सैनिक स्कूल से शुरू कर दिया गया है। इस लंबे एक्सप्रेस-वे का काम दो पैकेज में किया जा रहा है।

Lucknow-Kanpur Expressway: छह लेन वाले लखनऊ-कानपुर राजमार्ग का निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। पूरा होने के बाद लखनऊ-कानपुर की दूरी महज 35 मिनट में तय की जा सकेगी। फिलहाल लखनऊ से कानपुर के बीच की दूरी डेढ़ से तीन घंटे में तय होती है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे के लिए पिलर निर्माण का काम कानपुर रोड स्थित सैनिक स्कूल से शुरू कर दिया गया है। इस लंबे एक्सप्रेस-वे का काम दो पैकेज में किया जा रहा है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का 18 किलोमीटर का एलिवेटेड खंड और 45 किलोमीटर का नया खंड होगा जो अविकसित भूमि पर बनाया जाएगा। यह कुल 63 किलोमीटर का होगा।

इस एक्सप्रेस-वे के विकास से व्यस्त लखनऊ-कानपुर मार्ग पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इस हाईवे को शहीद वॉक और गंगा एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा। अन्य राजमार्गों से जुड़ने के कारण वेस्ट यूपी की यात्रा भी आसान होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुताबिक, एलिवेटेड सेक्शन पर लगभग 10 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 45 किलोमीटर लंबे दूसरे पैकेज के ग्रीनफील्ड सेक्शन पर भी काम शुरू हो गया है और इसकी बारीकी से निगरानी की जा रही है। यह प्रोजेक्ट अगले साल दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।

End of Feed