लखनऊ

यूपी की राजधानी में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला रेतकर हत्या; इस हालत में मिलीं डेडबॉडी

उत्तर प्रदेश के घर में मां-बेटी के खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का पति प्रकाश कन्नौजिया मुंबई में कपड़ों की धुलाई का काम करता है और शुरुआती जांच में सामने आया कि यह मामला रंजिश का है।

Image

लखनऊ में डबल मर्डर

लखनऊ: राजधानी में गुरुवार को पुलिस ने एक मकान में मां-बेटी के खून से लथपथ शव बरामद किये। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मलीहाबाद क्षेत्र के ईसापुर गांव में रहने वाली गीता (24) और उसकी बेटी दीपिका (छह वर्ष) की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि महिला का पति प्रकाश कन्नौजिया मुंबई में कपड़ों की धुलाई का काम करता है और शुरुआती जांच में सामने आया कि यह मामला रंजिश का है।

अधिकारी ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाकर फोरेंसिक को भेज दिये गये हैं और श्वान दस्ते की मदद से मामले की जांच की जा रही हैं। हत्यारों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। हमलावर घर के पीछे से घुसे और मां-बेटी की गला रेतकर हत्या करने के बाद फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, दोपहर में जब मृतक महिला के बेटे ने उसे फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला तो वह अपने घर पहुंचा, जहां उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। जब महिला का बेटा और अन्य सदस्य कमरे में दाखिल हुए तो उन्होंने खून से लथपथ शवों को जमीन पर पड़े हुए देखा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article