CM योगी को म‍िला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण; बोले- कृतज्ञ हूं, हर्षित हूं, धन्य हो गया जीवन

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 10, 2023, 01:55 PM IST

अयोध्‍या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का औपचार‍िक न‍िमंत्रण आज श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सीएम योगी को द‍िया। इसपर मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का औपचारिक निमंत्रण दिया।

CM Yogi

सीएम योगी को म‍िला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस भेंट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ''आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्ददेव गिरि महाराज, चम्पत राय एवं राजेंद्र पंकज ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुझे आमंत्रित किया है। आभार! जय जय सीताराम।''

End of Feed