Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल पर लखनऊ से गुवाहाटी जा रहे विमान में एक बॉक्स में कैंसर की दवाएं भेजी जा रही थीं। लगेज स्कैनर से जांच के दौरान बीप सुनाई दी। कैंसर की दवा का बॉक्स खोल दिया गया। उसको सुरक्षित करने में जिस रेडियो एक्टिव मेटरियल का इस्तेमाल होता है वो लीक हो गया। मौके पर दो कार्गो कर्मचारी बेहोश हो गए, यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार मामले की जांच चल रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ मौके पर मौजूद है। यात्रियों को हटाकर एरिया खाली करवाया गया है।
कई लोगों को रोका गया
जानकारी के अनुसार, रेडियोएक्टिव मटेरियल के लीकेज की जांच शुरू कर दी गई है। रेडियोएक्टिव मटेरियल की जद में आने वाले लोगों को रोका गया है। उनकी पूरी जांच के बाद ही जाने की अनुमति मिलेगी। बता दें, रेडियोएक्टिव रेडिएशन दिखाई नही देता, लेकिन काफी खतरनाक होता है।
