Girlfriend के पापा से हुआ नाराज तो CM Yogi को दे डाली जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 26, 2023, 10:56 AM IST

Threat To CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मामले में लव एंगल सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी।

Threat To CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि 18 वर्षीय युवक अपनी गर्लफ्रेंड के पापा से नाराज था। उन्हें फंसाने के लिए उसने साजिश रची और उनके ही फोन से डायल-112 पर धमकी भरा मैसेज भेज दिया।

CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथ

गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अमीन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, मंगलवार को डायल-112 के सोशल मीडिया अकांडट पर धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसके बाद मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी गई थी। इस मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया है।

End of Feed