लखनऊ

Bahraich: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों का डर हुआ खत्म; पढ़ें कैसे भेड़िये के बाद इस आदमखोर ने मचाया था आतंक

Leopard in Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िए के बाद तेंदुए ने अपना आतंक मचा रखा था, लेकिन अब खूंखार तेंदुआ पिंजरे के पीछे है। वन विभाग की टीम ने आदमखोर तेंदुए को सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। तेंदुए को पकड़ने के बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • भेड़िए के बाद तेंदुए का था आतंक।
  • अब तक कई लोगों पर हुए थे हमले।
  • इलाके के लोगों ने ली राहत की सांस।

Leopard in Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िए के आतंक से लोगों ने अभी चैन की सांस ली ही थी कि तेंदुए ने लोगों की नींद उड़ा दी। तेंदुए की दहशत के कारण ग्रामीणों की नींद गायब हो गई थी। इसी बीच, बुधवार को देर रात वन विभाग की टीम ने एक खूंखार तेंदुए को सफलतापूर्वक पिंजरे में कैद कर लिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

डर के मारे घर में दुबके लोग

वन विभाग अब इस तेंदुए को ट्रान्स गेरूवा के जंगलों में छोड़ने की योजना बना रहा है। इस खूंखार तेंदुए ने अब तक एक वृद्ध महिला और एक किशोरी पर जानलेवा हमला किया था, जिसके कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ था। लोग डर के मारे घर में दुबक गए थे, लेकिन वन विभाग की कामयाबी से लोगों का डर थोड़ा कम हुआ है।

वन विभाग की टीम ने पाई सफलता

तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस लेते हुए वन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। पिंजरे में तेंदुए को कैद करने के बाद वन विभाग की टीम और स्थानीय थाना अध्यक्ष ने आगे की कार्रवाई शुरू की। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारी दबीर हसन ने बताया कि कैद किए गए पिंजरे में को रेंज कार्यालय ले जाया गया है। गुरुवार को डॉक्टर का पैनल तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण करेगा इसके बाद विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भेड़ियों ने मचा रखा था आतंक

बता दें कि इससे पहले बहराइच में भेड़िए के आतंक से लोग परेशान थे। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करके एक के बाद एक आतंक मचाने वाले कई भेड़ियों को काबू में किया था। नरभक्षी भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग की एक्सपर्ट टीमें लगाई गई थीं। वन विभाग के अथक प्रयास के बाद कई भेड़ियों को कैद किया गया।

उत्तर प्रदेश के बहराइच के तकरीबन 30 गांवों में भेड़ियों का आतंक था। ग्रामीणों में डर का माहौल था। भेड़ियों के झुंड ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, तो कई लोगों को घायल कर दिया था। भेड़ियों के आतंक का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कुछ लोगों ने तो बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया था।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article