लखनऊ

बालकनी में रखा है गमला तो फौरन हटा दें, वरना हो सकता है केस; पुणे हादसे के बाद LDA ने जारी किया आदेश

पुणे में बालकनी पर गमला रखने से हुए हादसे के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें लोगों को अपने घर या फ्लैट की बालकनी या रेलिंग पर गमला रखने से मना किया गया है। इस आदेश का पालन न करने पर और बालकनी पर गमला रखने से कोई हादसा होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Image

meta AI

Lucknow News: लखनऊ में घर की बालकनी या रेलिंग पर गमले रखने पर रोक लगा दी गई। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके तहत बालकनी या रेलिंग पर गमला रखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने यह फैसला पुणे में फ्लैट से गमला गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद लिया। इस घटना में गमले के गिरने से बच्चे की मौत हो गई है।

लापरवाही बरतने पर होगी कानूनी कार्रवाई

लखनऊ विकास प्राधिकरण के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी की ओर से सोमवार को यह आदेश जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि बालकनी को सजाने के लिए लोग गमले लगाते हैं। लेकिन इन गमलों के गिरने से गंभीर हादसा हो सकता है, जैसा पुणे की हाईराइज बिल्डिंग की बालकनी से गमला गिरने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। LDA ने लोगों को अपनी बालकनी या रेलिंग पर गमला न रखने का आदेश दिया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर गमला गिरने से कोई हादसा होता है तो AOA के अध्यक्ष, सचिव, बिल्डर और फ्लैट मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LUCKNOW LDA LETTER

LDA ने जारी किया आदेश

एलडीए द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) की जिम्मेदारी होगी कि वे इस नियम के बारे में निवासियों को जागरुक करें। AOA सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप, नोटिस बोर्ड और लोगों से बात करके इस नियम के बारे में उन्हें बताए और सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति अपनी बालकनी पर गमले न रखें। जिन जगहों पर AOA नहीं बना है वहां पर बिल्डर को सुनिश्चित करना होगा कि इस आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन किया जाए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article