Ayodhya: रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ेगी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों के लिए किए गए ये खास इंतजाम

Ayodhya: रामनवमी के दौरान अयोध्या राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए सीएम योगी के निर्देशों पर पहले से तैयारियां कर ली गई है।

Ayodhya: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च यानी रविवार से हो रही है। देशभर के सभी मंदिरों में चैत्र नवरात्रि को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कड़ी में अयोध्या स्थिति श्री राम लला के मंदिर में भी चैत्र नवरात्रि को लेकर तैयारियां की जा रही है। रामनवमी को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में यहां भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां रोजाना श्री रामलला के दर्शनार्थ 3 से 4 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रामनवमी के अवसर पर यहां 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ayodhya Ram Mandir

अयोध्या राम मंदिर

अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां

रामनवमी की तैयारियों को लेकर भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रभु श्री राम के दिव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चैत्र नवरात्रि में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान समय में रोजाना 3 से 4 लाख श्रद्धालु भगवान श्री राम के दर्शन कर रहे हैं। रामनवमी में संभावना है कि श्रद्धालुओं की भारी संख्या अयोध्या पहुंचेगी।

End of Feed