अद्भुत नजर आएंगे अयोध्या-मथुरा, बनेंगे कृष्ण लोक पार्क और लव-कुश पार्क, संस्कृति और मनोरंजन का होगा अनूठा संगम

मथुरा और अयोध्या को अब धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभवों का केंद्र बनाने की दिशा में नगर विकास विभाग ने एक नई कार्य-योजना प्रस्तुत की है। इन शहरों में जल्द ही थीम पार्कों का निर्माण होगा, जो भगवान कृष्ण और रामायण की अद्भुत कहानियों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगे। इन पार्कों में अत्याधुनिक 3डी मॉडल, लाइट साउंड इफेक्ट और इमर्सिव तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। पार्कों में बच्चों के ज्ञान और मनोरंजन के लिए इंटरटेनमेंट जोन, इंटरैक्टिव झांकियां और सेल्फी प्वाइंट भी बनेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के मथुरा और अयोध्या में भगवान कृष्ण और भगवान राम की जीवन लीलाओं पर आधारित थीम पार्क और एक्सपीरियंस सेंटर बनाने की योजना शुरू हो चुकी है। मथुरा में कृष्ण लोक पार्क और अयोध्या में लव-कुश पार्क तथा श्री पुरुषोत्तम दर्शन एक्सपीरियंस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। ये निर्माण कचरे से कंचन की तर्ज पर किया जाएगा, जिसमें नगर के वेस्ट मटेरियल और धातु स्क्रैप का इस्तेमाल होगा। प्रयागराज में शिवालय पार्क की तर्ज पर मथुरा और अयोध्या में भी इस तरह के थीम पार्क बनाए जाएंगे। लखनऊ के यूपी दर्शन पार्क और प्रयागराज के शिवालय पार्क से प्रेरित होकर इन थीम पार्क और एक्सपीरियंस सेंटर का निर्माण होगा। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं को दर्शाने के लिए कृष्ण लोक पार्क बनाया जाएगा, जबकि अयोध्या में प्रभु श्रीराम और लव-कुश की जीवन घटनाओं को चित्रित करने के लिए लव-कुश पार्क और श्री पुरुषोत्तम एक्सपीरियंस सेंटर की स्थापना होगी। ये कदम धार्मिक, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

अयोध्या-मथुरा में बनेंगे कृष्ण लोक पार्क और लव-कुश पार्क

अयोध्या-मथुरा में बनेंगे कृष्ण लोक पार्क और लव-कुश पार्क

अयोध्या में एक्सपीरियंस सेंटर का होगा निर्माण

अयोध्या, भगवान श्रीराम की जन्मभूमि में प्रभु श्रीराम और लव-कुश के जीवन प्रसंगों पर आधारित भव्य लव-कुश पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही आधुनिक तकनीकों जैसे एलईडी डिस्प्ले, इंटरैक्टिव एलईडी वॉल, वॉल म्यूरल्स, प्रोजेक्शन और टच कियोस्क का उपयोग करके श्रीपुरुषोत्तम दर्शन एक्सपीरियंस सेंटर की स्थापना की जाएगी।

End of Feed