आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत

Kannauj Road Accident: कन्नौज में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर शादी समारोह से वापस आते समय एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो हई। जिसमें सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत हो गई। सीएम योगी ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की है।

Kannauj Car Accident: उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां कन्नौज के पास एक कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर एक ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 डॉक्टरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति घायल है। जानकारी के अनुसार कार लखनऊ से आगरा जा रही थी। जिसमें सवार सभी डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज में पीजी के स्टूडेंट थे। ये लोग शादी समारोह से वापस आ रहे थे। इसी दौरान रात साढ़े लगभग तीन बजे तिर्वा लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ।

Car Accident

कन्नौज में दर्दनाक हादसा

गाड़ी के उड़े परखच्चे

धुंध की वजह से हादसा होने की आशंका

यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई, पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।हादसे के संबंध में यूनिवर्सिटी और मृत डॉक्टरों के परिवारजनों को जानकारी दी गई। हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही उनके परिवार के लोग जल्दी-जल्दी में अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचे परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। माना जा रहा है कि धुंध की वजह से यह हादसा हुआ।

End of Feed