आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, टायर फटने से बेकाबू हुई बस खाई में गिरी, 55 लोग घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस का टायर फटने से वह बेकाबू हो गई और एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 55 लोग घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kannauj Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस का टायर फटने से हुआ है। बताया जा रहा है कि बस का टायर फटने से बस बेकाबू हो गया गई और एकस्प्रेसवे से नीचे गिर गई। यात्रियों से भरी इस बस में 60 से 70 लोग सवार थे। हादसे में 55 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है, वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के डीएम शुभ्रांत कुमार और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।

राजस्थान के बालाजी दर्शन कर घर लौट रहे थे श्रद्धालु

यह हादसा कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 195 कट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु राजस्थान के बालाजी से दर्शन कर सिद्धार्थनगर और नेपाल वापस लौट रहे थे। तभी अचानक बस का टायर फट गया और वे खाई में गिर गई। एसपी विनोद कुमार ने बस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात एक बस आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी। 195 माइलस्टोन के पास बस का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

End of Feed