लखनऊ

भारतीयों को हनी ट्रैप में फंसाकर जासूस बना रही ISI, जांच में जुटी यूपी एटीएस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2023, 10:02 AM IST

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भारत के लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर जासूस बना रही। यूपी एटीएस में शैलेन्द्र कुमार चौहान उर्फ शैलेश की गिरफ्तारी के बाद जासूसी प्रसंगों की जांच शुरू कर दी।

Image

हनी ट्रैप के जरिये भारतीयों को फंसा रहा है आईएसआई

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI एजेंट के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। एटीएस ने शैलेश को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। ISI हनी ट्रैप में फंसाकर जासूस बना रही। पाकिस्तान के लिए काम कर रहीं फेसबुक पर दोस्ती करने वाली महिलाएं। यूपी एटीएस ने खुलासा किया है कि आईएसआई लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर जासूस बना रही है। इसके लिए पाकिस्तान के लिए काम कर रहीं महिलाएं पहले फेसबुक पर दोस्ती करती हैं फिर ब्लैकमेल करती हैं।

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी 'आईएसआई' के लिए जासूसी करने वाले शैलेन्द्र कुमार चौहान उर्फ शैलेश की गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस ने हनी ट्रैप से जुड़े जासूसी प्रसंगों की पड़ताल तेज कर दी है। देश की सुरक्षा एजेंसियां अब तक कई ऐसे मामलों का खुलासा कर चुकी हैं, जिनमें यह तथ्य सामने आया कि आईएसआई हनी ट्रैप में फंसाकर जासूस बना रही है। कोर्ट ने शैलेंद्र की सात दिनों की रिमांड मंजूर कर दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article