Lucknow News: लखनऊवालों के लिए खुशखबरी, अब महज़ इतने पैसे में पहुँच जाएंगे गोवा, ये है IRCTC का धांसू प्लान

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने लखनऊ से गोवा जाने के लिए हवाई यात्रा पैकेज लांच किया है। यह टूर पैकेज 25 से 28 जनवरी तक का है। इसके तहत तीन सितारा होटल में यात्री रुकेंगे और एसी बसों से गोवा घूमेंगे

IRCTC Goa Package: अगर आप गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। आईआसीटीसी ने इसके लिए हवाई यात्रा पैकेज लांच किया है। इसके तहत आपको चार दिन और तीन रात घूमने का मौका मिलेगा। साथ ही रुकने के लिए तीन सितारा होटल भी बुक किया जाएगा। इस पैकेज के तहत यात्रियों को लखनऊ से गोवा जाने की सुविधा मिलेगी। यात्री लखनऊ से गोवा आने-जाने की फ्लाइट पकड़ेंगे और गोवा में तीन सितारा होटल में ठहरेंगे।

IRCTC Tour Package

लखनऊ से गोवा का हवाई पैकेज

एसी बस से घुमाया जाएगा गोवा

आईआरसीटीसी टूर पैकेज के तहत लोगों को स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए उन्हें एसी बसों में घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में सैलानियों को मंगूशी मंदिर, अंजुना बीच, मीरामर बीच, बागा बीच, कैण्डोलिम बीच, अगुआडा किला, बेंज सेलिब्रिटी मोम संग्रहालय, बेसिलिका ऑफ बोन जीसस चर्च, मांडवी नदी पर क्रूज और स्नो पार्क में भी घूमने का मौका मिलेगा। यह टूर पैकेज 25 जनवरी से 28 जनवरी तक होगा।

End of Feed