लखनऊ

Gunnaur Inspector Viral Audio: दुष्कर्म पीड़िता से इंस्पेक्टर ने की अश्लील बातें, ऑडियो हुआ, कर दिया सस्पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2023, 11:57 AM IST

Gunnaur Thana Inspector Viral Audio: गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से इसी साल जून में बलात्कार करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर ने पीड़ित महिला से कथित रूप से अश्लीलतापूर्ण तरीके से बात की। इसके बाद इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया।

Image

Gunnaur Inspector Viral Audio: दुष्कर्म पीड़िता से इंस्पेक्टर ने की अश्लील बातें, ऑडियो हुआ, कर दिया सस्पेंड

Gunnaur Thana Inspector Viral Audio: संभल के गुन्नौर क्षेत्र में दुष्कर्म मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर की पीड़िता के साथ कथित तौर पर अश्लीलतापूर्ण बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। वहीं, इस अश्लीलतापूर्ण बातचीत का ऑडियो वायरल के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। वहीं, पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली थी।

ऑडियो हुआ वायरल

दरअसल, पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से इसी साल जून में बलात्कार करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने पीड़ित महिला से कथित रूप से अश्लीलतापूर्ण तरीके से बात की। हालांकि बताया जा रहा है कि इसका एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया।

इंस्पेक्टर हुआ निलंबित

जबकि पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली थी। हालांकि उसने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत से इसकी शिकायत की थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत पर आरोपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र को सौंप दी गई है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article