लखनऊ

भारत से कितनी अलग है सउदी में जिंदगी, ऐसे बिकता है यूपी का चिकन-मटन

भारतीय मुल्क के एक युवक ने सउदी अरब से वीडियो साझा कर वहां की लाइफ स्टाइल के बारे में बताया है। उसने यूपी से भेजे गए मांस की बिक्री से जुड़े कुछ तथ्य बताए।

Image

(सांकेतिक फोटो)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में युवक रोजी रोटी के वास्ते सउदी अरब का रुख करते हैं। लेकिन, वहां जिंदगी भारत से कितनी अलग है, यह तो रह रहे लोग ही बता पाएंगे। इसी तरह एक शख्स सोशल मीडिया पर अपनी सऊदी अरब की अनोखी जिंदगी के अनुभवों को साझा कर रहा है। वो अपने फॉलोवर्स के लिए वीडियो संदेश जारी कर विदेश में बिताए गए अपने जीवन के दौरान उसे एक बेहद अजीब और दिलचस्प बताया।

लाखों की संख्या में विदेश जाते हैं भारतीय

दरअसल, हर साल भारत से लाखों लोग विदेश जाते हैं। इनमें से कुछ लोग घूमने के लिए जाते हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग हमेशा वहीं के होकर रह जाते हैं। भारतीय लोगों का मानना है कि विदेशों में जीवन भारत की तुलना में बेहतर है। हालांकि, सच्चाई केवल वही जानते हैं जो अपने देश को छोड़कर अन्य देशों में बस गए हैं।

यूपी का एक युवक सऊदी अरब में बस गया है। उसने अपनी लाइफस्टाइल को साझा करते हुए बताया कि सुपरमार्केट में भारतीय मीट की बिक्री कैसे होती है। सऊदी में यूपी से भेजा गया भैंसे का मांस बिकते हुए दिखाया। यह फ्रोजेन भैंस का मीट था, जिसे भारत से पैक कर सऊदी भेजा गया। भैंस के मीट के पैकेट्स को बर्फ में रखा जाता है, ताकि ये खराब न हों। गाय का मांस भारत में प्रतिबंधित है, लेकिन विदेश भेजा जाता है। सऊदी अरब में भैंस के मीट की काफी मांग है। जिसके बारे में युवक ने भारतीयों को वीडियो के जरिए बताया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article