लखनऊ

भारत को आंख दिखाना पाकिस्तान को पड़ रहा भारी, पानी की किल्लत के बाद अब पाक की थाली में बेस्वाद खाना

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं। भारतीय नदियों से पानी के प्रवाह को रोकने के बाद अब दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध को भी भारत ने खत्म कर दिया है। जिससे अब मसालों समेत कई सामानों की सप्लाई पाकिस्तान में नहीं होगी। भारत ने रसोई के लिए जरूरी सामग्री पर रोक लगा दी है। भारत के इस कड़े रुख से पाकिस्तान को अब सिर्फ पानी की किल्लत का ही सामना नहीं करना पड़ रहा बल्कि बेस्वाद भोजन भी अब उसके हिस्से में आएगा।

Image

सांकेतिक फोटो

पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पहले पानी की कमी से जूझने के बाद अब पाकिस्तान की थाली से स्वाद भी गायब होने वाला है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत भारत ने अब पाकिस्तान से सभी व्यापारिक संबंध भी खत्म कर दिए हैं। भारत ने इससे पहले यहां से बहने वाली नदियों का पानी रोक दिया। जिससे पाकिस्तान को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। जिसके बाद भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया।

भारत पर व्यापारिक बंदी का असर

भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी व्यापारिक संबंध खत्म करने के बाद लखनऊ से पाकिस्तान के लिए मसालों, सूती कपड़ों और चिकनकारी कपड़ों की सप्लाई को रोक दिया है। हालांकि व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष के अनुसार भारत से पाकिस्तान के लिए कपड़ों की सप्लाई को 2019 से ही बंद कर दिया गया था। इस व्यापारिक बंदी का असर सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत पर भी पड़ रहा है। भारत के इस फैसले के बाद देश में ड्राई फ्रूट्स के रेट बढ़ गए हैं। लखनऊ किराना कमिटी के सदस्यों के अनुसार बादाम, अफगान पिस्तान, छुआरे इन सभी की कीमत पहले से बढ़ गई है। इसके अलावा भारत में सेंधा नमक के व्यापार पर भी असर पड़ा है।

ड्राई फ्रूटपहले का दामबढ़े हुए दाम
बादाम24002800
अफगान पिस्ता11001200
छुआरा100200

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या की गई थी। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और उसे कड़ा सबक सिखाने की तैयारी कर ली है। जिसके तहत भारतीय नदियों का पानी रोक दिया गया। इससे पाकिस्तान पानी की किल्लत का सामना कर रहा है। जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। अब दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध भी भारत द्वारा खत्म कर दिए गए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article