लखनऊ

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 11 फरवरी तक रद्द रहेंगी इस रूट की 10 ट्रेनें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 01:10 PM IST

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप भी इस रूट पर सफर करने वाले हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल के बर्धमान स्टेशन पर मरम्मत के कार्य के कारण दस ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त करने का फैसला लिया गया है। रेलवे ने निरस्त ट्रेनों की सूची जारी कर दी है।

Image

इस रूट की दस ट्रेनें रहेंगी रद्द (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बर्धमान स्टेशन पर मरम्मत के काम का पड़ेगा असर
  • लालकुआं-हावड़ा समेत दस ट्रेनें तीन फरवरी से रहेंगी रद्द
  • सफर करने से पहले यात्री पढ़ लें ये जरूरी खबर

Indian Railways: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल के बर्धमान स्टेशन पर मरम्मत के कार्य के चलते रूट को ब्लॉक किया जाएगा है। इसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाली 10 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में कैंसिल रहेंगी। यदि आप इस मार्ग की ट्रेनों में आने वाले कुछ दिनों में सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इस खबर में हम आपको उन सभी ट्रेनों की सूची दे रहे हैं, जो इस मार्ग से होकर गुजरती हैं और ब्लॉक के चलते अलग-अलग तारीखों में रेलवे ने रद्द की हैं।

जानकारी के अनुसार, पूर्वी रेलवे के बर्धमान स्टेशन पर रेलवे ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते पावर और ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा है। इसके चलते दस ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं। रेलवे जसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इन ट्रेन के रूट और क्रम संख्या: जारी कर दी हैं।

मरम्मत के कार्य के चलते यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, तीन फरवरी को ट्रेन संख्या 12353 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस रद्द रहेगी। चार फरवरी को गाड़ी संख्या 12354 लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। नौ फरवरी को गाड़ी संख्या 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस कैंसिल की गई है। दस फरवरी को ट्रेन संख्या 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। सियालदह से चार और नौ फरवरी को गाड़ी संख्या 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। बलिया से पांच और दस फरवरी को ट्रेन संख्या 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस रद्द रहेगी। कोलकाता से नौ फरवरी को गाड़ी संख्या 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस कैंसिल की गई है।

इन तारीखों में संगम एक्सप्रेस नहीं जाएगी बस्ती

रेलवे के अनुसार, 11 फरवरी को गाड़ी संख्या 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस रद्द करने का फैसला लिया गया है। नौ फरवरी को ट्रेन संख्या 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। गोरखपुर से आठ फरवरी को 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके अलावा, लखनऊ मंडल के टिनिच स्टेशन यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लॉक की वजह से 01, 05, 08 और 12 फरवरी को गाड़ी संख्या 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती मनवर संगम एक्सप्रेस बस्ती की जगह मनकापुर में यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम मनवर संगम एक्सप्रेस बस्ती की जगह मनकापुर स्टेशन से चलाई जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article