UP News: गोंडा और शाहजहांपुर में पुलिस की छापेमारी, अवैध रूप से बनाए पटाखे बरामद, दो लोग गिरफ्तार

UP News: यूपी के गोंडा और शाहजहांपुर में पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के निर्माण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गोंडा और शाहजहांपुर में छापेमारी के दौरान 8 क्विंटल से अधिक अवैध पटाखे बरामद किए गए।

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा और शाहजहांपुर जिलों में दिवाली से पहले अलग-अलग स्थानों पर भारी मात्रा में अवैध रूप से बनाये गये पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि गोंडा में दोनों स्थानों से छापेमारी में अवैध रूप से आठ क्विंटल पटाखे बरामद किए गए और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

police

अवैध रूप से बनाए पटाखे बरामद

आठ क्विंटल पटाखे बरामद

मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि अवैध पटाखा निर्माण और संग्रहण के खिलाफ कई अभियान चलाये जा रहे हैं। इन अभियान के तहत पुलिस ने राजेंद्र नगर और शास्त्री नगर मोहल्लों में छापा मारकर दुर्गेश कसौधन नामक व्यक्ति के कब्जे से अवैध रूप से रखे गये सात क्विंटल 63 किलोग्राम तथा अंजनी उर्फ शालू के कब्जे से 45 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। उन्होंने बताया कि दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता तथा विस्फोटक अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

End of Feed