Lucknow News: ऑपरेशन के नाम पर मरीज से अवैध वसूली, भड़के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक; जांच के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल के डॉक्टर द्वारा मरीज से ऑपरेशन के नाम पर धन उगाही के लगे आरोप पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भड़क गए। जिसके बाद डिप्टी सीएम ने जांच के आदेश दिए।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल) के डॉक्टर पर ऑपरेशन के नाम पर पैसे वसूलने के गंभीर आरोप लगे हैं। मरीज की शिकायत का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। उन्होंने अस्पताल के निदेशक को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

Lucknow latest News

ऑपरेशन के नाम पर मरीज से पांच हजार रुपये लेने के मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

बताया जाता है कि पारा निवासी महिला की बच्चेदानी में गांठ थी। परिजन मरीज को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जांच में बच्चेदानी में गांठ की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। परिजन ऑपरेशन के लिए तैयार हो गए। ऑपरेशन के लिए सरकार द्वारा तय 400 रुपये फीस जमा की। जिसकी रसीद उन्हें मिली।

End of Feed