लखनऊ

UP Roadways:परिवहन निगम के 30 हजार से अधिक ड्राइवर व कन्डक्टर्स को योगी सरकार का तोहफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2023, 11:00 PM IST

UP Transport Corporation News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के ड्राइवर व कन्डक्टर्स को अब 1.89 रुपए प्रति किमी की दर से मिलेगा पारिश्रमिक।

Image

परिवहन विभाग में संविदा पर कार्य कर रहे ड्राइवरों- कन्डक्टरों को योगी सरकार ने तोहफा दिया है

उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग में संविदा पर कार्य कर रहे ड्राइवरों- कन्डक्टरों को योगी सरकार ने तोहफा दिया है। सरकार ने संविदा ड्राइवरों- कन्डक्टरों का पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय लिया है। आगामी 1 दिसम्बर, 2023 से ड्राइवरों-कन्डक्टरों के पारिश्रमिक में प्रति किमी 14 पैसे की दर से अधिक भुगतान किया जाएगा।

इससे परिवहन निगम की बसों में कार्यरत 30 हजार से अधिक ड्राइवरों-कन्डक्टरों को लाभ मिलेगा। इस सम्बंध में प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने आदेश जारी कर दिया है।

1 दिसंबर से लागू होगी नई दर

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अशोक कुमार ने बताया कि सीएम योगी एवं परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन निगम में कार्यरत ड्राइवरों-कन्डक्टरों की पारिश्रमिक दरों को पुनरीक्षित किया गया है। अभी तक 1.75 रुपए प्रति किमी की दर से भुगतान किया जा रहा था, जिसे पुनरीक्षण के पश्चात बढ़ाकर 1.89 रुपए प्रति किमी कर दिया गया है। नई दर से देय भुगतान 1 दिसम्बर, 2023 से लागू होगा।

इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि नोएडा क्षेत्र की नगरीय बसें, इसी क्षेत्र की ग्रामीण सेवाएं, एनसीआर क्षेत्र के अन्तर्गत कौशाम्बी, साहिबाबाद एवं लोनी डिपो व एनसीआर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले समस्त डिपोज की ग्रामीण सेवाओं में कार्यरत केवल संविदा चालकों, गोरखपुर क्षेत्र की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के निकट सौनोली, सिद्धार्थनगर एवं महाराजगंज बस डिपो के संविदा चालक एवं उप नगरीय सेवाओं के ड्राइवरों को छोड़कर शेष संविदा ड्राइवर-कन्डक्टर को ही इसका लाभ मिलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article