लखनऊ

UP IAS Transferr: यूपी में कई IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, कानपुर, चित्रकूट मंडल की इन्हें मिली जिम्मेदारी

यूपी में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उनमें से विजेंदर पांड्या आयुक्त कानपुर मंडल के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बालकृष्ण त्रिपाठी आयुक्त विन्ध्याचल मंडल बनाए गए हैं।

Image

UP IAS Transferr: यूपी में कई IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, कानपुर, चित्रकूट मंडल की इन्हें मिली जिम्मेदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया। सरकार ने 11 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें कई जिलों के मंडलायुक्त को भी बदला गया है। कानपुर, विंध्याचल, आजमगढ़, चित्रकूट में नए मंडलायुक्त की तैनाती की गई है। मंगलवार को यूपी में फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया। यहां 11 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसके साथ ही कई प्रमुख सचिवों की जिम्मेदारियों में भी फेरबदल किया गया है। प्रमुख सचिव आलोक कुमार द्वितीय को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त किया गया है। लीना जौहरी को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त किया गया है।

किसे मिली क्या जिम्मेदारी

अमित गुप्ता को प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिरीक्षक, निबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मनीष चौहान को प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग और डॉ. मुथुकुमारस्वामी बी. को सचिव, वित्त विभाग में नियुक्ति दी गई है। के. विजयेंद्र पांडियन को कानपुर मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बाल कृष्ण त्रिपाठी को विंध्याचल के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डॉ. रूपेश कुमार को महानिरीक्षक, निबंधन के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। विवेक को आजमगढ़ का मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है। अजीत कुमार को चित्रकूट धाम का मंडल आयुक्त और नरेंद्र प्रसाद पांडेय को सचिव, नियोजन विभाग तथा महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी दी गई है। दो दिन पहले ही प्रमोशन पाने वाले आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई थीं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article