Sitapur News: खाना मिलने में हुई देरी तो पति ने पत्नी की कर दी हत्या, जेल जाने के डर से खुद भी लगा ली फांसी

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में खाना नहीं मिलने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Sitapur Crime News: यूपी के सीतापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सीतापुर में एक नाराज शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसे समय से खाना नहीं मिला। इसके बाद जेल जाने के डर से उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Crime news

सीतापुर में पत्नी की हत्या।

खाना नहीं मिलने से पति नाराज

जानकारी के अनुसार, यह घटना थानगांव थाना क्षेत्र के कोटवालनपुरवा गांव की है, जहां 30 वर्षीय पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि शख्स खेत से काम करके लौटा था, उसने लौटते ही खाना मांगा, लेकिन तब तक घर में खाना तैयार नहीं था। शख्स इस बात से गुस्सा हो गया और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

End of Feed