लखनऊ में दंपति ने किया सुसाइड, पत्नी ने खाया सलफाज तो फंदे से लटका पति

Lucknow Suicide: लखनऊ में एक दंपति ने सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घर का दरवाजा तोड़कर दंपति के शवों को बाहर निकाला। पुलिस आत्महत्या करने की वजह की जांच में जुटी है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दंपति ने सुसाइड कर लिया है। यहां पत्नी से जहरीला पदार्थ (सलफाज) खाकर सुसाइड किया है तो वहीं पति ने फंदे से लटककर आत्महत्या की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घर अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गई, वहां एक कमरे में महिला का शव दिखा और दूसरे कमरे में उसके पति का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने फंदे से लटके शव को नीचे उतारा और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम ने मृतकों की पहचान 47 वर्षीय अमित आर्या और 45 वर्षीय मोनिका अरोड़ा के रूप में की है। मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य और नमूने एकत्र किए और जांच के लिए भेजे। पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति के एक रिश्तेदार के अनुसार, मृतक महिला मोनिका अरोड़ा किडनी की बीमारी से ग्रसित थी और करीब 6 साल से दवाई खा रही थी। घटनास्थल पर अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed